उत्तराखंड: भूकंप, भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति बेहद संवेदनशील उत्तराखंड में अब आम जनता को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रखा है यह लक्ष्य
इस संबंध में राज्य सरकार ने ‘समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण’ को प्राथमिकता देते हुए चालू वित्तीय वर्ष में प्रदेशभर के 80 हजार नागरिकों को प्रशिक्षित करने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। जानकारी के अनुसार तीन से पांच दिवसीय इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में विभिन्न जानकारियां दी जा रही है।
आपदा से पूर्व की तैयारियां और सुरक्षित व्यवहार।
• आपात स्थिति में त्वरित प्राथमिक उपचार (First Aid)।
• खोज एवं बचाव कार्य (Search & Rescue) और सुरक्षित निकासी।
• चेतावनी संदेशों और मौसम के अलर्ट को सही ढंग से समझना।
इतने लाख से अधिक लोग हो चुके हैं प्रशिक्षित
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) द्वारा वर्ष 2020 में शुरू की गई इस पहल के तहत अब तक 2,69,622 लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसमें स्कूल-कॉलेजों के छात्र, शिक्षक, स्थानीय ग्रामीण, महिला व युवक मंगल दल, स्वयंसेवी समूह और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं।