नैनीताल: डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी हुए सम्मानित, हिमालयी बुग्यालों पर शोध के लिए मिला ‘गिरी गंगा गौरव सम्मान’

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के पूर्व छात्र और मानसखंड साइंस सेंटर के एमिरेट्स साइंटिस्ट डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को सम्मानित किया गया। हिमालयी बुग्यालों (उच्च पर्वतीय घास के मैदानों) पर उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए ‘गिरी गंगा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।

दी शुभकामनाएं

मिली जानकारी के अनुसार बुग्याल दिवस के विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी तथा यूकॉस्ट (UCOST) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने उन्हें यह सम्मान संयुक्त रूप से प्रदान किया। कुमाऊं विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले डॉ. नेगी के अब तक 85 शोध पत्र, छह पुस्तकें और 41 पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. नेगी इससे पूर्व गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।