उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहाड़ों में बौछारों का दौर जारी है, जबकि निचले इलाकों में वर्षा की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। आज बुधवार को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है। शेष जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश व धूप खिलने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।