उत्तराखंड: वैश्विक पटल पर चमके नवीन रयाल, अजरबैजान में होने वाली वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में चुने गए अंतरराष्ट्रीय रेफरी

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पहाड़ी जनपद टिहरी गढ़वाल के होनहार युवा नवीन रयाल ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में देवभूमि का मान बढ़ाया है।

दी बधाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के दोगी पट्टी स्थित ग्राम नसोगी निवासी नवीन रयाल का चयन अजरबैजान में आयोजित होने वाली ‘यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग’ (UWW) की प्रतिष्ठित ‘ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप’ के लिए बतौर अंतरराष्ट्रीय निर्णायक (रेफरी) हुआ है। यह लगातार चौथा अवसर है जब नवीन रयाल विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर नवीन रयाल ने उत्तराखंड सरकार में वन मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल का विशेष आभार व्यक्त किया है। वहीं उनकी इस उपलब्धि पर समूचे टिहरी जनपद और दोगी क्षेत्र में खुशी की लहर है।