अल्मोड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण स्टाफ बैठक आयोजित की गई। जिसमें अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और सभी उपजिलाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक का आयोजन
इस बैठक के दौरान जिले के विभिन्न प्रशासनिक और राजस्व मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करें ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सकारात्मकता लाने और बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। डीएम ने अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से पूरी टीम में ऊर्जा का संचार होता है और अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलती है।
इन्हें मिला सम्मान:
• मुख्य विकास अधिकारी: रामजीशरण शर्मा
• अपर जिलाधिकारी: युक्ता मिश्र
• नगर आयुक्त: सीमा विश्वकर्मा
• उपजिलाधिकारी: रिंकू बिष्ट, सुनील कुमार, संजय कुमार, सौम्या गर्ब्याल एवं याक्षी अरोड़ा