अल्मोड़ा: समाचार पत्र-पत्रिकाओं के नवीनीकरण और नई सूचीबद्धता के लिए मांगे आवेदन, देखें अंतिम तिथि

अल्मोड़ा: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (देहरादून) के महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में जिला सूचना कार्यालय, अल्मोड़ा द्वारा जनपद स्तर पर समाचार पत्र-पत्रिकाओं के नवीनीकरण और नई सूचीबद्धता (एमपैनलमेंट) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दी यह जानकारी

इसके लिए विभाग ने प्रकाशकों और संपादकों से आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तय की है।
​जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, जिन समाचार पत्र-पत्रिकाओं के संचालकों या प्रकाशकों ने पूर्व में सूचीबद्धता के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे मामलों में पूर्व प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही अद्यतन (अपडेटेड) वार्षिक विवरणिका ली जाएगी। विभाग ने जिले के सभी संबंधित प्रकाशकों और प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे समय-सीमा का ध्यान रखते हुए 15 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी कर लें।