उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, इतने पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द ही सरकारी नौकरी का तोहफा मिलने जा रहा है।

विभिन्न विभागों में 243 नए पदों का सृजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल विभाग ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ नियुक्ति देने का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया है। इसके तहत खेल, शिक्षा, पुलिस और परिवहन समेत विभिन्न विभागों में 243 नए पदों का सृजन किया जा रहा है, जिसका प्रस्ताव जल्द ही प्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।  दरअसल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 से अधिक पदक जीते और पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया था।
​घोषणा के अनुसार, खिलाड़ियों को उनके द्वारा जीते गए पदक (स्वर्ण, रजत या कांस्य) की श्रेणी के आधार पर अलग-अलग ग्रेड-पे वाले पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए पिछले एक साल से प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया चल रही थी। कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही पात्र खिलाड़ियों से आवेदन मांगकर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यह पद सृजित

नई नियुक्तियों के लिए मुख्यतः निम्नलिखित विभागों में 243 पद सृजित किए जाएंगे।
• ​खेल एवं युवा कल्याण विभाग
• ​शिक्षा विभाग
• ​पुलिस विभाग
• ​परिवहन विभाग