उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग का अपडेट, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने का अनुमान जताया है। जिसमें मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बौछार होने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।