उत्तराखंड: 15 अक्टूबर के बाद कभी भी औचक निरीक्षण पर निकल सकते हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी, सड़कों के गड्ढों पर दिया कड़ा अल्टीमेटम


उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त करने और मानसून से हुई क्षति की मरम्मत में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

दिए जरूरी निर्देश

जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर के बाद वे खुद सड़क मार्ग से यात्रा कर कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम ने जिलाधिकारियों को सड़कों की स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा है। सीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्गों पर यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अभियान के तीसरे चरण को प्रभावी बनाकर शिविरों के जरिए जनसमस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है।

दी चेतावनी

​मुख्यमंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनसेवा और विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।