उपलब्धि: आर प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास, रोमांचक टाईब्रेक में वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हराकर जीता टाटा स्टील मास्टर्स

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने नया इतिहास रचा है।

आर प्रज्ञानानंदा ने जीता यह खिताब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर प्रज्ञानानंदा ने बीते दो फरवरी को नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में एक रोमांचक टाईब्रेक में वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हराया और टाटा स्टील मास्टर्स 2025 जीता। गुकेश ने दो गेम के ब्लिट्ज टाईब्रेकर में पहला गेम जीता। जिसमें गुकेश को जीतने के लिए दूसरे ब्लिट्ज टाईब्रेकर में केवल ड्रॉ की जरूरत थी। हालांकि, प्रग्गनानंद ने पीछे से वापसी करते हुए दोनों ब्लिट्ज गेम जीते और खिताब जीता। इसके साथ ही प्रज्ञानानंदा 2006 में विश्वनाथन आनंद के बाद टाटा स्टील मास्टर्स में टॉप पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।