उत्तराखंड: इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का बढ़ा खतरा, सुरक्षा के दृष्टिगत रात में वाहनों की आवाजाही पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

पिथौरागढ़: राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट बैंड के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और पहाड़ी से गिरते बोल्डरों के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बना हुआ है।

सुरक्षा के दृष्टिगत लिया निर्णय

ऐसे में स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) सदर जितेंद्र वर्मा ने घाट बैंड के पास शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन के अनुसार, इस संवेदनशील पैच पर दिन-रात पत्थर और मलबा गिर रहा है, जिससे यात्रियों की जान को खतरा बना हुआ है। एसडीएम ने यातायात पुलिस को सख्त हिदायत दी है कि शाम छह बजते ही वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और स्थिति सामान्य होने तक प्रभावी रहेगा।


प्रशासन ने की अपील

जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और रात 6 बजे से सुबह 6 बजे के बीच इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें तथा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।