उत्तराखंड: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने पूर्व छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब वर्ष 1999 से 2016 तक के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड और प्रमाण पत्र डिजिलॉकर पर डिजिटल रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे।
मिलेगा लाभ
जानकारी के अनुसार इस सुविधा से छात्र कहीं भी और कभी भी अपने 10वीं और 12वीं के अंकपत्र/प्रमाण पत्र डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही उच्च शिक्षा, सरकारी व निजी नौकरियों और वीजा जैसी प्रक्रियाओं के लिए संस्थान सीधे ऑनलाइन सत्यापन कर सकेंगे। पुराने भौतिक कागजों के फटने या खोने का जोखिम पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इस कदम से लंबे समय से अपने पुराने अंकपत्र और प्रमाण पत्रों के लिए परेशान हो रहे लाखों पूर्व छात्रों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी। जिसमें बोर्ड प्रशासन के अनुसार रिकॉर्ड को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, जिसके पूरे होते ही छात्र अपनी डिग्रियों का डिजिटल उपयोग कर सकेंगे।