उत्तराखंड: शोध में खुलासा, इस वजह से हिमालय की हवा हुई प्रदूषित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। हिमालय की हवा के संबंध में जानकारी सामने आई है। आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के शोधकर्ताओं और दिल्ली विश्वविद्यालय ने चार साल तक हिमालय के जटिल और प्राचीन भूभाग पर कार्बन युक्त एरोसोल का अध्ययन किया है।

हिमालय में गाड़ियों की संख्या में इतना इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोध के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल में बीते दस सालों में वाहनों की आवाजाही 200 गुना से अधिक बढ़ी है। इससे इससे हवा में जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी बहुत अधिक बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ताजा शोध में यह जानकारी भी सामने आई है कि हवा में 80 फीसदी कार्बन का हिस्सा जीवाश्म ईंधन यानी पेट्रोल-डीजल के धुंए से फैल रहा है। शोध में पता चला है कि हिमालय में वायु प्रदूषण पर जीवाश्म ईंधन के जलने का असर पूरे साल पड़ रहा है।