अल्मोड़ा: एसएसजे विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय की खेलकूद व क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

किया सम्मानित

इस बैठक में आगामी अंतर महाविद्यालय, नॉर्थ जोन, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तथा ‘खेलो इंडिया’ विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं की तैयारियों और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाली प्रतिभावान खिलाड़ी निकिता चंद, कोमल मेहता और अलिशा मनराल को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

रहें मौजूद

​इस बैठक में कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, शोध एवं प्रसार निदेशक प्रो. जेएस बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह तथा प्रो. प्रवीण बिष्ट सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।