24 सितंबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 24 सितंबर 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 मैडम भीकाजी कामा जन्म (1861): भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली और विदेशी धरती पर पहली बार तिरंगा फहराने वाली भीकाजी रुस्तम कामा का जन्म हुआ था।

📗📗पूना पैक्ट पर हस्ताक्षर (1932): महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के बीच यरवदा सेंट्रल जेल में दलितों के लिए चुनावी आरक्षण को लेकर पूना पैक्ट पर हस्ताक्षर हुए थे।

📗📗होंडा मोटर कंपनी की स्थापना (1948): जापान में सोइचिरो होंडा द्वारा प्रसिद्ध वाहन निर्माता होंडा मोटर कंपनी की शुरुआत की गई थी।

📗📗टी20 विश्व कप विजय (2007): भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहले टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

📗📗मंगलयान का मंगल कक्षा में प्रवेश (2014): भारत ने अपने पहले ही प्रयास में मार्स ऑर्बिटर मिशन (मंगलयान) को मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया था।