आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 23 सितंबर 2026 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। कॉलेज से जुड़े किसी काम को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है, वहीं घर में किसी मांगलिक आयोजन की तैयारियों में भी आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक प्रभाव मजबूत होगा और लोग आपकी मददगार प्रवृत्ति की सराहना करेंगे। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर में लाभ मिलेगा। आज आपके प्रयासों को सफलता का साथ मिलेगा। किसी को दिए हुए पैसे वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप उस धन का उपयोग व्यापार को आगे बढ़ाने में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत कुछ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन आपका समर्पण काम को समय पर पूरा कराने में मदद करेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज व्यापार में कम प्रयास के बावजूद अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की कमान सौंपी जा सकती है, जिसे आप अपनी मेहनत और समझदारी से सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। निजी जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जबकि मित्र किसी विषय में आपकी सलाह या सहायता मांग सकते हैं। सरकारी नौकरी की परीक्षा देने वालों को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद रहेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और ऑफिस में कोई बड़ा लक्ष्य आपको दिया जा सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का तरीका बदलना फायदेमंद रहेगा और इससे बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी। रास्ते में किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा और आपका मानवीय व्यवहार दिल को संतोष देगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन उतार-चढ़ाव के बीच कई अच्छी संभावनाएं लेकर आएगा। किसी प्रतिष्ठित कंपनी से नौकरी का बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है, वहीं व्यापारियों के लिए नई डील पक्की होने और नए ग्राहकों से जुड़ने के योग बनेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपके काम को आसान करेगा। गृहस्थ जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से राहत मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आप पूरे उत्साह के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। आपकी वाणी और व्यवहार का असर लोगों पर पड़ेगा, इसलिए बातचीत में मधुरता और विनम्रता बनाए रखना आपके लिए विशेष लाभदायक रहेगा। उद्योग और कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज आपके लिए राहत और उपलब्धियों का दिन रहेगा। कामकाज में लंबे समय से आ रही अड़चनें दूर होंगी और ऑफिस में आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उसे पूरी लगन के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास आपको कई महत्वपूर्ण कामों में आगे बढ़ाएगा। बिजली विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, जबकि व्यापार करने वाली महिलाओं को कारोबार में प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिलेगा। रिश्ते में फिर से अपनापन और प्यार बढ़ेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने, विशेषकर किसी खूबसूरत हिल स्टेशन की यात्रा की योजना बन सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी और आपके व्यवहार से वे प्रसन्न रहेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपकी तरक्की देखकर परिवार के लोग गर्व और खुशी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए आय बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। निजी कंपनियों में काम करने वालों को पदोन्नति की अच्छी संभावना मिल सकती है। बच्चों के साथ बाहर डिनर करने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज परिस्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करना चाहिए। अविवाहित लोगों के लिए चल रही रिश्ते की बातचीत आगे बढ़ सकती है और बात पक्की होने की संभावना बन सकती है। निर्माण कार्य से जुड़े कारोबारियों का कोई लंबित प्रोजेक्ट पूरा होने की ओर बढ़ेगा। नए काम में निवेश के अवसर मिल सकते हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज का दिन आपको मानसिक रूप से संतोष और खुशी देने वाला रहेगा। कामकाजी माता-पिता बच्चों के लिए समय निकाल पाएंगे और उनके साथ खेलकर खूबसूरत पल बिताएंगे। गायन से जुड़े लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट या एल्बम में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।