नैनीताल: नैनीताल पुलिस की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था ने जीता भरोसा, बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ महोत्सव, नैनीताल पुलिस सम्मानित

नैनीताल: माँ नंदा-सुनंदा पावन पर्व एवं महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर श्री राम सेवक सभा और मंदिर समिति द्वारा नैनीताल पुलिस को सम्मानित किया गया।

संभाली कमान

जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व में पुलिस विभाग द्वारा किए गए सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के इंतजामों की स्थानीय नागरिकों और आयोजकों ने जमकर प्रशंसा की। इस महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्राउंड पर मुस्तैद रहकर यातायात, पार्किंग, कानून-व्यवस्था और महिला-बाल सुरक्षा की कमान संभाली।
​सुरक्षा के साथ दिखाई संवेदनशीलता

​मेले के दौरान नैनीताल पुलिस का रूप केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संवेदनशीलता और जनसेवा की मिसाल भी देखने को मिली। पुलिस टीम ने मेले में अपने परिजनों से बिछड़े बच्चों और बुजुर्गों को सकुशल ढूंढकर उनके परिवार से मिलाया। इसके अलावा श्रद्धालुओं के गुम हुए मोबाइल फोन, पर्स, नकदी, चाबियां और बैग खोजकर सत्यापन के बाद उनके स्वामियों को सौंपे। वहीं महोत्सव के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तुरंत निर्णय लेकर भीड़ को नियंत्रित किया। मेला समिति, मंदिर समिति, व्यापार मंडल और अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाया गया। श्री राम सेवक सभा और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता, अनुशासन और त्वरित प्रतिक्रिया से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।
​रहे उपस्थित

​इस आयोजित सम्मान समारोह में श्री राम सेवक सभा और मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज शाह, उपाध्यक्ष अशोक शाह, महासचिव जगदीश बलवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष विनय चौधरी, पूर्व महासचिव देवेंद्र लाल शाह, एडवोकेट मनोज शाह, प्रो. ललित तिवाड़ी, हरीश राणा, मोहित लाल साह, कैलाश जोशी, संदीप साह, वीरेंद्र मेहरा और आनंद बिष्ट सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रहें मौजूद

पुलिस विभाग की ओर से एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, कोतवाली मल्लीताल के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, मेला चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट, एसआई दिनेश जोशी, पीआरओ हेमा ऐठानी और एसआई संजीत राठौड़ सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने इस सम्मान के लिए मंदिर समिति एवं जनता का आभार व्यक्त किया।