उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग तेज हो गई है। प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी केस को लेकर प्रदेशभर में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दल लगातार भाजपा सरकार से मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
पीड़िता के घरवालों को दिया आश्वासन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं अब अंकिता भंडारी के माता-पिता ने भी सीएम पुष्कर धामी से सीबीआई जांच की पैरवी की है। अंकिता के माता-पिता ने बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार हर क्षण पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उनकी भावनाओं के अनुसार ही सरकार आगे कार्रवाई की दिशा तय करने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया कि उनका हर संभव सहयोग किया जाएगा और मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।