उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बारिश का येलो‌ अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के लिए आरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत अन्य पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं, बिजली चमकने और तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।