आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 07 जून 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​व्यापार अच्छा रहेगा। दिन शुभ फलदायी रहेगी। कोराबार में धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक रहेगी। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से धन मिल सकता है। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिता सकेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में लाभ में नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से ताजगी का अनुभव करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिजनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा । कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से थकान और आलस्य का अनुभव होगा। काम में मन नहीं लगेगा और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा सहकर्मियों और परिजनों से विवाद हो सकता है। किसी भी बात को लेकर बहस करने से बचें। सेहत को लेकर सावधानी बरतना होगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धनलाभ के योग बनेंगे। नौकरी वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन महिला वर्ग से संभलकर रहें। विद्यार्थियों को परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। निवेश फायदेमंद रहेगा। जमीन-मकान खरीदने का मन बन सकता है। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कारोबार ठीक चलेगा। जमीन-जायदाद से लाभ मिल सकता है। पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में योगदान कर सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना होगा। कार्य स्थल पर साथियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक या किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक योजनाओं के कारण परेशानियां होंगी। नौकरी-व्यवसाय में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा, लेकिन खास मामलों में फैसले करना कठिन होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक व शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहेंगे। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और नया काम भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, परिश्रम की अधिकता रहेगी, सभी जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सहयोग और सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य नरम हो सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। नया काम मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रगति के योग हैं। संतान से सुख और आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। यात्रा को टालें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और भाग्यवृद्धि के योग रहेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा। दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से यश, कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ घर और कार्यस्थल में बेहतर वातावरण से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में लाभदायक सौदे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन का योग है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। दिनभर की दौड़-भाग थकान हो सकती है। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।‌ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव कर सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजमर्रा के कामकाज में धनलाभ की संभावना रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। कारोबार विस्तार के लिए नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। खर्च में वृद्धि हो सकती है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।