रुद्रप्रयाग: पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, 12 अक्टूबर को मतदान, 14 को आएंगे नतीजे

​रुद्रप्रयाग: जनपद की त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पड़े विभिन्न पदों को भरने के लिए जिला प्रशासन ने उप-निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना जारी

रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विशाल मिश्रा ने उपचुनाव का विस्तृत कार्यक्रम और समय-सारणी घोषित कर दी है। प्रशासन द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी।
​उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम

• ​नामांकन पत्र जमा करने की तिथि: 30 सितंबर और 1 अक्टूबर (सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
• ​नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 3 अक्टूबर (सुबह 10:00 बजे से)
• ​नाम वापसी की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)
• ​चुनाव चिन्ह (प्रतीक) आवंटन: 5 अक्टूबर (सुबह 10:00 बजे से)
• ​मतदान की तिथि: 12 अक्टूबर (सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
• ​मतगणना एवं परिणाम: 14 अक्टूबर (सुबह 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)
​