अल्मोड़ा: न्याय चला निर्धन के द्वार: ई-सेवा मोबाइल वैन के माध्यम से नागरिकों को दी विधिक सहायता की जानकारी

​अल्मोड़ा: सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के निर्देशानुसार रविवार, 27 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय अल्मोड़ा परिसर से लोवर माल रोड, बेस हॉस्पिटल, कर्बला तिराहा, चौहान पाटा और शिखर तिराहे तक ई-सेवा मोबाइल वैन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया।
​
किया जागरूक

इस अभियान के तहत अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, मीनाक्षी जोशी, अंजु बिष्ट, दया आर्या और आरती कठैत ने आम जनता को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के गठन और उनके मुख्य उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकार मित्रों ने त्वरित न्याय की पहुंच, नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही, आपातकालीन व नि:शुल्क कानूनी मदद के लिए जारी NALSA हेल्पलाइन नंबर 15100 का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई।