उत्तराखंड: UTET परीक्षा देने वाले शिक्षकों को कल 29 सितंबर को मिलेगा विशेष अवकाश, जारी हुआ आदेश

​उत्तराखंड:‌ उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जा रही अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET-I & II) में शामिल होने वाले राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है।

आदेश जारी

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा के दिन कल यानी 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को ऐसे शिक्षकों को एक दिन का अवकाश प्रदान करने का आदेश जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमलटी द्वारा जारी किए गए कार्यालय आदेश के अनुसार, राज्य के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत जिन शिक्षकों ने UTET परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें परीक्षा की तिथि (29-09-2026) पर एक दिवसीय अवकाश की अनुमति दी जाती है। हालाँकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस यात्रा या परीक्षा हेतु शिक्षकों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय (TA/DA) देय नहीं होगा। यह आदेश राज्य के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय के प्रधानाचार्यों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।