क्या SBI समेत सभी सरकारी बैंकों में हर शनिवार रहेगी छुट्टी? जानें सोशल मीडिया पर वायरल नोटिफिकेशन का पूरा सच

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों वित्त मंत्रालय के नाम से जारी एक कथित नोटिफिकेशन तेजी से वायरल हो रही है।

नोटिफिकेशन जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 30 सितंबर, 2026 से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हर शनिवार को छुट्टी (साप्ताहिक अवकाश) घोषित कर दी गई है। वायरल हो रही इस चिट्ठी में वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के नाम से नोटिफिकेशन नंबर S.O. 4275(E) का हवाला दिया गया है। इसमें लिखा है कि ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (विनिमय लेख अधिनियम), 1881’ की धारा 25 के तहत सभी सरकारी बैंकों की शाखाओं में प्रत्येक शनिवार को अवकाश रहेगा और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
​
जानें वायरल दावे का सच

​अगर आप भी इस खबर को सच मान रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। फैक्ट-चेक में यह दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक साबित हुआ है। मौजूदा सरकारी रिकॉर्ड और आधिकारिक बयानों के आधार पर ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
​