नैनीताल: कुमाऊं व एसएसजे विवि: LLB और LLM में इस बार बिना प्रवेश परीक्षा के मिलेगा दाखिला, इतने अक्टूबर से शुरू होंगे समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

​नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से संबद्ध राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित (Self-Financed) कॉलेजों व संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी (LLB) और एलएलएम (LLM) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रवेश प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार शासन द्वारा 24 सितंबर को जारी पत्र के अनुपालन में इस बार छात्रों को प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि प्रवेश मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे। कुमाऊं विवि के कुलसचिव प्रो. रितेश साह ने बताया कि पंजीकरण के आधार पर मेरिट लिस्ट 23 अक्टूबर को जारी की जाएगी। वहीं, काउंसलिंग और दाखिले की संभावित तिथि 25 अक्टूबर तय की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ‘समर्थ पोर्टल’  के माध्यम से 7 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।