उत्तराखंड: चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी भरी खबर है। बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
हेलीकॉप्टर बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने 9 अक्टूबर से केदारनाथ हेली यात्रा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा लाइव कर दी है। इस सुविधा के शुरू होने से अब देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री घर बैठे ही अपनी हेलीकॉप्टर राइड बुक कर आसानी से केदारनाथ धाम पहुँच सकेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) और IRCTC की इस संयुक्त पहल के तहत यात्री 16 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 के बीच की तिथियों के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक कर सकते हैं।
देखें वेबसाइट
इसके लिए तीर्थयात्रियों को IRCTC के समर्पित पोर्टल [https://www.heliyatra.irctc.co.in/](https://www.heliyatra.irctc.co.in/) पर जाना होगा।