उत्तराखंड: 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, ‘विस्तारक’ योजना का किया ऐलान,  देखें नामों की सूची

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने अभी से अपनी रणनीति तेज कर दी है।

संयोजकों और सह-संयोजकों की नई टीम की घोषणा

इसी क्रम में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को धार देने के उद्देश्य से पार्टी ने रविवार को अपनी महत्वाकांक्षी ‘विस्तारक’ योजना के तहत संयोजकों और सह-संयोजकों की नई टीम की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूरी टीम विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर तैनात 70 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं (विस्तारकों) के जरिए योजना के क्रियान्वयन और निगरानी की मुख्य जिम्मेदारी संभालेगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मंजूरी के बाद प्रदेश महामंत्री द्वारा यह सूची जारी की गई है।
• ​प्रदेश संयोजक: प्रदेश सचिव नलिन भट्ट
• ​सह-संयोजक: दिनेश खुल्बे, अखिलेश डबराल, विक्रम कंडारी, त्रिलोक सिंह बुटोला और मोहित कौशिक
​
​