अल्मोड़ा: गोल्डन परिवार अल्मोड़ा के संयोजक सूरज वाणी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज युवाओं ने सामाजिक सरोकारों का परिचय देते हुए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
किया रक्तदान
यह शिविर बेस चिकित्सालय, अल्मोड़ा में आयोजित किया गया, जहाँ दर्जनों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। साथ ही लेप्रोसी में भी भोजन वितरण किया गया। गौरतलब है कि सूरज वाणी और गोल्डन परिवार लंबे समय से इस प्रकार के सामाजिक व नेक कार्यों में निरंतर अपना योगदान देते आ रहे हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, मरीजों व दिव्यांगजनों को फल वितरण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन तथा वृक्षारोपण जैसे कई सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शिविर में अपना योगदान देने और उपस्थिति दर्ज कराने वाले सभी युवा साथियों का सूरज वाणी ने सहहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और नेक कार्यों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा।
रहें उपस्थित
रक्तदान शिविर के दौरान करन सिंह, कमलेश कुमार, गोरख आर्या, जमन सिंह बिष्ट, कमल मेहता, हिमांशु बिष्ट, तन्मय जोशी, विमल कुमार, राहुल आर्या, संदीप रावत, जगदीश तिवारी, भगवत रावत, रश्मि पाण्डे, विशाल कनवाल, गोपाल मेर, ललित सतवाल, रोहन कुमार आर्या, मुकेश सिंह बिष्ट, पारस डसिला, सचिन बिष्ट, दिपन कुमार, निखिल साह नग्गी, इन्दर गोस्वामी, सोरभ मेर, रविन्द्र सिंह, भास्कर गोस्वामी, हरिश सिंह बिष्ट, केशव तिवारी आदि उपस्थित रहें।