अल्मोड़ा: ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विभिन्न विद्यालयों में लगा विधिक जागरूकता शिविर, किया जागरूक

​अल्मोड़ा: माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के माननीय अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रव्यापी ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
​

किया जागरूक


यह अभियान आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल और विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, जीवन धाम, अल्मोड़ा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान परिवार न्यायालय अल्मोड़ा की न्यायाधीश अंजुश्री जुयाल ने छात्र-छात्राओं को लैंगिक शोषण और POCSO Act (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव अनामिका सिंह ने नालसा की ‘बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना, 2024’ के बारे में बताया। लैंगिक अपराधों से सुरक्षा, यौन उत्पीड़न, असुरक्षित स्पर्श (Good Touch / Bad Touch), बाल विवाह निषेध, बाल श्रम, बाल तस्करी, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार और बच्चों के कानूनी अधिकार। निःशुल्क कानूनी सहायता, साइबर सुरक्षा, साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर (1930) और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) की जानकारी दी।


​पम्फलेट वितरण और उपस्थिति

​कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जागरूक करने और विषय की संपूर्ण जानकारी देने के लिए अभियान से संबंधित पम्फलेट्स का वितरण भी किया गया। ​इन विधिक जागरूकता शिविरों में रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती तुलसी जौहरी, अधिकार मित्र, विद्यालयों के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।