उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, जानें पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे करवट लेने लगा है। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज मंगलवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 3400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हो सकता है। राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि आज मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के भी आसार है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने और पर्वतीय इलाकों में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।