अल्मोड़ा: कल 27 जनवरी प्रदेश भर में मनाया जाएगा समान नागरिक संहिता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस समारोह 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर ज़िलाधिकारी युक्ता मिश्र ने की।

दी यह जानकारी

इस बैठक में जानकारी दी गई कि 27 जनवरी 2026 को देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर समान नागरिक संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन एवं इसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से समान नागरिक संहिता के संबंध में जागरूकता  और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया जाएगा।

रहें मौजूद

अपर ज़िलाधिकारी ने कार्यक्रम को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र सिंह , जिला आपूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, विद्या कर्नाटक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।