उत्तराखंड के ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों को सौगात, इतने किमी लंबी 528 सड़कों और 19 पुलों को मिलेगी मंजूरी

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के सुदूर ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

होगा निर्माण कार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण (द्वितीय चरण) के तहत प्रदेश में 3,172 किलोमीटर कुल लंबाई की 528 सड़कों और 19 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से भेजे गए इन सभी प्रस्तावों को अंतिम मूल्यांकन और स्वीकृति के लिए केंद्र की अधिकार प्राप्त समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। इस संबंध में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इस प्रगति की आधिकारिक जानकारी दी है।

​मिलेगी रफ्तार

​केंद्रीय मंत्री चौहान ने अपने पत्र में बताया कि 30 सितंबर 2026 को आयोजित तकनीकी-आर्थिक समिति की बैठक में राज्य के इन प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। आवश्यक प्राथमिक अनुमोदनों के बाद अब इन्हें अंतिम स्वीकृति की प्रक्रिया में आगे बढ़ा दिया गया है।

​