केंद्र सरकार का अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, सेवा विस्तार योजना का किया ऐलान, 25% होंगे पक्के, बाकी 75% को मिलेगा 2 साल का एक्सटेंशन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने देश के ‘अग्निवीरों’ के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है।

सरकार का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निपथ योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। जिसमें अग्निवीरों के लिए ‘सेवा विस्तार योजना’ को मंजूरी दे दी है। इस नए फैसले के तहत अब अग्निवीरों की सेवा अवधि को चार साल से बढ़ाकर छह साल कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट के इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी दी।
​
दी यह जानकारी
जिसमें तय व्यवस्था के अनुसार, योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेना में स्थायी रूप से शामिल किया जाएगा। बाकी बचे 75 प्रतिशत अग्निवीरों को, जिन्हें पहले 4 साल बाद सेवामुक्त किया जाना था, अब 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा। दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को उनके प्रदर्शन के मूल्यांकन और एक तय चयन प्रक्रिया के आधार पर आगे भी सशस्त्र बलों में स्थायी नियुक्ति दी जा सकती है। सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को इस अवधि के दौरान बढ़ा हुआ वेतन और अतिरिक्त भत्ते दिए जाएंगे।

​सकारात्मक फीडबैक के बाद लिया गया फैसला: सीडीएस

​
रिपोर्ट्स के मुताबिक मीडिया को संबोधित करते हुए CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा, “आज भारतीय रक्षा बलों और हमारे ‘अग्निवीरों’ के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। 14 जून 2022 को जब ‘अग्निपथ’ योजना शुरू की गई थी, तब यह स्पष्ट किया गया था कि समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाएगी।” उन्होंने आगे बताया कि अग्निवीरों का पहला बैच जल्द ही अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाला है। इन चार वर्षों के प्रदर्शन मूल्यांकन से बहुत सकारात्मक फीडबैक मिला है, जिसके आधार पर कैबिनेट ने यह फैसला लिया है। अब सभी अग्निवीरों के लिए भारतीय रक्षा बलों में बने रहने का रास्ता साफ हो गया है।