अल्मोड़ा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस ने 11.745 किलो गांजे के साथ तस्कर को दबोचा, कार सीज

​अल्मोड़ा: एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन’ और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अल्मोड़ा पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी कड़ी में सल्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.745 किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी सीज कर दिया है। CO रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम झड़ गांव से 1 किमी पहले बैण्ड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (संख्या- HR10-AB-4777) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन चालक शुभम सिंह रावत (उम्र 23 वर्ष), पिता महेंद्र सिंह रावत, मूल निवास ग्वाली गांव, पोस्ट कैलानी इकोखेत, थाना सल्ट, जिला अल्मोड़ा, हाल का पता‌ मकान नंबर 245, गली नंबर 7, शक्ति नगर, सेक्टर 13, थाना मनीमाजरा, चंडीगढ़ रावत के कब्जे से 11.745 किलोग्राम अवैध गांजा, चीड़ के पेड़ की छाल के बुरादे के 38 पैकेट, चीड़ के पेड़ की छाल के गुटकों के 60 पैकेट बरामद किए गए।‌ बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹2.93 लाख (2,93,625 रुपये) है।

​मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट (धारा 8/20/60) और भारतीय वन अधिनियम (धारा 26/42) के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है। पुलिस अब गांजे और अन्य सामग्री के क्रय-विक्रय के स्रोतों की गहनता से जांच कर रही है।

​पुलिस टीम

इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत मनराल, कांस्टेबल टोनिश त्यागी और कांस्टेबल रविंद्र कुमार शामिल रहे।