आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 06 नवंबर 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको आगे बढ़ने की ताकत देंगे।
परिवार में खुशियां आएंगी। मन‌ प्रसन्न रहेगा। दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें आज आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों को राहत मिलेगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जा सकती है। घर का माहौल भी सामान्य रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। योग्य लोगों को करियर में आगे बढ़ने का कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन दिन के अंत तक चीजें संभल जाएंगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ जरूरी बात हो सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोजगार में अच्छा अवसर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। काम में नए मौके मिल सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। कारोबार में छोटी लेकिन अच्छी सफलता मिल सकती है। परिवार में हल्का-फुल्का माहौल रहेगा। किसी पुराने दोस्त या परिचित से बातचीत हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियां ज्यादा रह सकती हैं। मन थोड़ा भावुक रह सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सोच लें। शाम तक स्थिति बेहतर महसूस होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिन आपके लिए राहत और सफलता दोनों लेकर आ सकता है। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। किसी पुराने काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आपका ध्यान आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और नए अवसरों पर केंद्रित रहेगा। मेहनत का दिन है। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन उसका अच्छा नतीजा भी मिल सकता है। छात्रों के लिए समय ठीक है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है, बस आराम भी करें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कामकाज में संतुलन बना रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में भी खुशियों का माहौल बनेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। परिवार से खुशखबरी मिलेगी। दिन व्यस्त रह सकता है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज करियर और कारोबार के मामलों में आपकी स्थिति मजबूत रह सकती है। भाग्य आपका साथ दे सकता है। लंबे समय से जिस काम के पूरे होने का इंतजार था, उसमें आज प्रगति हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें और अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। मन प्रसन्न रहेगा। दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी में मेहनत का असर दिखेगा। कारोबार करने वालों को लाभ मिल सकता है। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा। कोई पुराना अटका काम पूरा होने की संभावना है। 

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज भाग्य का साथ मिलने से आपके कई रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। नए अवसर सामने आ सकते हैं। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। परिवार में खुशियां आएंगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। राहत भरा दिन रह सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। मन भी हल्का महसूस होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।