उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है।
परिणाम घोषित
जिसमें आयोग द्वारा जारी श्रेष्ठता सूची में कुल आठ अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमें वांशिका गहलोत ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। आयोग द्वारा 6 नवंबर को जारी आधिकारिक परिणाम के अनुसार, शगुन मित्तल ने दूसरा और दृष्टि मित्तल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, सिद्धांत बाजपेयी चौथे, श्रेया सिंह पांचवें, रुचिका भट्ट छठे, अंजलि सातवें और आकृति तोमर आठवें स्थान पर रही हैं। कुल चयनित 8 अभ्यर्थियों में 5 सामान्य वर्ग से और 3 आरक्षित श्रेणियों से शामिल हैं।
देखें वेबसाइट
आयोग के अनुसार, यह अंतिम परिणाम 21 से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित मुख्य (लिखित) परीक्षा, कंप्यूटर संचालन के आधारभूत ज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा तथा 2 से 4 नवंबर 2026 तक चले साक्षात्कार के अंकों को मिलाकर तैयार की गई श्रेष्ठता सूची के आधार पर जारी किया गया है। सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कटऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।