उत्तराखंड: अमित शाह ने उत्तराखंड के 6 साहसी बच्चों को ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ से किया सम्मानित, देखें नाम

​उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदेश के छह साहसी बच्चों को सम्मानित किया।

किया सम्मानित

जिसमें इन बहादुर बच्चों को पहले ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार इन बच्चों को कठिन व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दिखाए गए असाधारण अदम्य साहस और त्वरित सूझबूझ के लिए दिया गया है। वहीं
​सम्मानित किए गए सभी छह बच्चों को पदक, प्रशस्ति पत्र और 51,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई, जिसे सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर (डीबीटी) किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 से यह पहल शुरू की गई है।

​साहस की मिसाल बने ये 6 वीर बाल

• ​दिव्या, दीपिका और आरव सिंह (चमोली): इन तीनों बच्चों ने अपने स्कूल परिसर में घुसे भालू का वीरतापूर्वक सामना कर अन्य बच्चों की रक्षा की।
• ​माया (चंपावत): माया ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक बच्ची को नदी के तेज बहाव में डूबने से बचाया।
• ​आराध्या (देहरादून): आराध्या ने आपदा/बादल फटने के दौरान असाधारण तत्परता दिखाते हुए 17 लोगों तथा एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे की सुरक्षित जान बचाई।
• ​श्वेता (टिहरी गढ़वाल): श्वेता ने अपनी त्वरित सोच से एक बुजुर्ग व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से समय रहते सुरक्षित निकाला।
​