उत्तराखंड: सिर्फ डिग्री नहीं, अब मेडल तैयार करेगा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, हर ग्राम पंचायत से चुने जाएंगे खिलाड़ी, पारंपरिक खेलों को भी मिलेगा बढ़ावा

​उत्तराखंड: उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का केंद्र न बने, बल्कि प्रदेश में एक उत्कृष्ट खेल संस्कृति विकसित करने का सशक्त संस्थान बने। विश्वविद्यालय की कार्ययोजना ऐसी होनी चाहिए जो राज्य के युवाओं को ‘ग्राम से ओलंपिक’ तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करे। यह निर्देश उत्तराखंड क राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने दिए हैं।

दिए यह निर्देश

उन्होंने शनिवार को लोक भवन में आयोजित उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें पहचानकर उचित प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन और सही मार्गदर्शन देने की है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण देने की बात कही ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। राज्यपाल ने प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने, विशिष्ट प्रतिभाओं वाले गांवों को चिह्नित करने और उत्तराखंड के पारंपरिक एवं स्थानीय खेलों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
​
​‘मिशन ओलंपिक 2036’ के अनुरूप हो रहा विकास

बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है और वर्तमान में यहां के दो खिलाड़ी भारतीय दल में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय को ‘मिशन ओलंपिक 2036’ के लक्ष्य के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

रहें उपस्थित

​इस बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, विश्वविद्यालय की कुलसचिव दीप्ति सिंह सहित बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।