उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए अपडेट: मुरादाबाद से उत्तराखंड का सफर होगा आसान, जल्द चलेंगी इतनी अतिरिक्त रोडवेज बसें

​उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम जल्द ही मुरादाबाद बस अड्डे से उत्तराखंड के विभिन्न रूटों पर करीब 10 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने की तैयारी कर रहा है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल मुरादाबाद बस अड्डे से तिगरी मेले के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। मेले के समापन के तुरंत बाद इन बसों को उत्तराखंड के रूटों पर शिफ्ट करने की योजना है। इस फैसले से रामनगर और काशीपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुरादाबाद रोडवेज डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) राजवती ने बीते दिनों बताया कि अभी पहली प्राथमिकता तिगरी मेले की व्यवस्था है। मेला समाप्त होते ही उत्तराखंड के मार्गों पर लगभग 10 और बसें बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि बसों के संचालन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बातचीत अंतिम चरण में है।
​