उत्तराखंड मौसम अपडेट: ​पहाड़ में थमा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 22 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम; बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ चुका है, जिसके चलते आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 नवंबर तक पूरे उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश या बर्फबारी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है‌। हालांकि, राजधानी देहरादून में सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है। जहां एक ओर उत्तराखंड में मौसम साफ हो रहा है, वहीं दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की ओर बढ़ रहा है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह 20 नवंबर की दोपहर तक एक ‘अति भीषण चक्रवाती तूफान’ के रूप में आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। हालांकि, इसका उत्तराखंड के मौसम पर कोई सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।