आज 18 नवंबर 2026 है। आज अक्षय नवमी है। अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है। यह उत्सव प्रतिवर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मनाया जाता है, जिसमें आंवले के वृक्ष की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय नवमी के दिन ही सतयुग की शुरुआत हुई थी। वहीं इस दिन किया गया पुण्य अक्षय फल देने वाला माना जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर आरंभ होगी। वहीं, इसका समापन 19 नवंबर को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा। चूंकि नवमी तिथि का आरंभ 18 नवंबर को सूर्योदय के बाद हो रहा है। इसलिए उदया तिथि के आधार पर अक्षय नवमी का पर्व 18 नवंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा। अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा के लिए पूर्वाह्न काल को शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, 18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक पूजा का अनुकूल समय रहेगा।
खास है महत्व
इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा- अर्चना करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इसका नाम अक्षय नवमी है। इस दिन आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।