उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: वैयक्तिक सहायक और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा की तिथि घोषित, प्रवेश-पत्र जारी

​उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा वैयक्तिक सहायक और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की टंकण (टाइपिंग) एवं आशुलेखन परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है।

देखें वेबसाइट

आयोग के सचिव (एन० एस० डंगरियाल) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह परीक्षा आगामी 22 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र आज यानी 17 नवंबर, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं।
• ​परीक्षा तिथि: 22 नवंबर, 2026 (रविवार)।
• ​प्रथम चरण की सूची: आयोग द्वारा पूर्व में जारी विज्ञप्ति (संख्या-278, दिनांक 28 अक्टूबर, 2026) के माध्यम से अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांकों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा चुकी है।
• ​द्वितीय चरण: प्रथम चरण की परीक्षा के पश्चात, यदि संबंधित पदों के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो प्रवीणता सूची के अनुसार अन्य अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
​