उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न परीक्षाओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण संवाद जारी किया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, माननीय उच्च न्यायालय के अधीनस्थ न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है, साथ ही स्नातक स्तरीय पदों के विज्ञापन प्रकाशन का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है।
परीक्षा और विज्ञापन का मुख्य विवरण
माननीय उच्च न्यायालय के अधीनस्थ न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक / स्टेनोग्राफर के पद: इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। स्नातक स्तरीय अर्हता के पद (विभिन्न विभाग): इन पदों के लिए विज्ञापन का प्रकाशन30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।आयोग के सचिव (एन.एस. डुंगरियाल) द्वारा जारी इस कार्यक्रम से उत्तराखंड के युवाओं को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी।