उत्तराखंड: वन आरक्षी आयु सीमा विसंगति के कारण आज से शुरू नहीं होंगे वर्दीधारी सिपाही भर्ती के आवेदन, जानें कब शुरू हो‌ सकते हैं आवेदन

​उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही (समूह ‘ग’) के 1,694 रिक्त पदों के लिए प्रस्तावित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज (25 नवंबर) से शुरू नहीं हो पाएगी।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार वन आरक्षी पद की आयु सीमा को लेकर सामने आ रही विसंगतियों के चलते आवेदन शुरू होने में 2 से 3 दिन की देरी होने की संभावना है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति (संख्या: 84/उ०अ०से०च०आ०/2026, दिनांक 17 नवंबर 2026) के अनुसार, मूल रूप से ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर से 25 दिसंबर 2026 तक किए जाने निर्धारित थे, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 और लिखित प्रतियोगी परीक्षा की संभावित तिथि 4 अप्रैल 2027 तय की गई थी। इस भर्ती के अंतर्गत जनपद पुलिस (पुरुष व महिला), पीएसी/आईआरबी, फायरमैन, वन आरक्षी, स्पेशल टाइगर गार्ड्स, बंदीरक्षक, महिला बंदीरक्षक, सचिवालय रक्षक, आबकारी सिपाही और परिवहन आरक्षी के पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए वेतनमान ₹21,700 से ₹69,100 (लेवल-03) निर्धारित किया गया है। चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी—पहले चरण में शारीरिक मानक एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा और उसके बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।