उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की बढ़ी पुरस्कार राशि, हर ग्राम पंचायत में बनेंगे खेल क्लब

​उत्तराखंड: राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने और ग्रामीण स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

लिया यह फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी’ के तहत होने वाली प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि में वृद्धि करने के साथ ही इसमें शामिल खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रतियोगिता में अब प्रदेश के पारंपरिक खेलों को भी स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’ गठित करने का भी निर्णय लिया गया है।

​हर स्तर पर बढ़ी विजेता खिलाड़ियों की इनामी राशि

मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अब न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक विजेता खिलाड़ियों को बढ़ी हुई पुरस्कार राशि मिलेगी। ओवरऑल विजेता जनपद को मिलने वाली ‘मुख्यमंत्री कप’ की इनामी राशि को भी दोगुना करते हुए 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है।

प्रतियोगिता स्तरप्रथम पुरस्कार (पहले / अब)द्वितीय पुरस्कार (पहले / अब)तृतीय पुरस्कार (पहले / अब)
न्याय पंचायत स्तर₹300 / ₹400₹200 / ₹300₹150 / ₹200
विधानसभा स्तर₹500 / ₹700₹400 / ₹500₹300 / ₹400
संसदीय क्षेत्र स्तर— / ₹1,000— / ₹800— / ₹600
राज्य स्तर— / ₹2,000— / ₹1,500— / ₹1,000


​