उत्तराखंड: उत्तराखंड में वर्दीधारी उप निरीक्षक के 200 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है।
दिसंबर से आवेदन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पदों के माध्यम से पुलिस, पीएसी, आइआरबी, अग्निशमन और आबकारी विभाग में रिक्त पदों को भरा जाएगा। आयोग के अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। वहीं, लिखित परीक्षा 18 अप्रैल, 2027 को प्रस्तावित है।
• उप निरीक्षक नागरिक पुलिस: 93 पद
• प्लाटून कमांडर (पीएसी/आइआरबी): 81 पद
• उप निरीक्षक अभिसूचना: 19 पद
• अग्निशमन द्वितीय अधिकारी: 5 पद
• उप आबकारी निरीक्षक: 2 पद