उत्तराखंड: सभी जिलों में आयोजित होंगे संस्कृत युवा सम्मेलन, दोगुनी होगी छात्रवृत्ति और पुरस्कार राशि

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के सभी जिलों में जल्द ही संस्कृत युवा सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और संस्कृत प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि को भी दोगुना किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् की विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने आदर्श संस्कृत ग्रामों में नियमित रूप से गतिविधियां संचालित करने की ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। इन गांवों में राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आदर्श दिनचर्या से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संस्कृत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही देश व प्रदेश की प्रमुख संस्थाओं का विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराने और उन्हें अध्ययन सामग्री सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।
​