May 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: आज विधि विधान के साथ बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर चारधाम से जुड़ी है। आज भैयादूज के पावन पर्व पर दोपहर 12:15 बजे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

आज यमनोत्री धाम के कपाट होंगे बंद-

आज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान के साथ यमनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। जिसके बाद मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम से शनि देव की अगुवाई में अपने शीतकालीन प्रवास खुशीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में होंगे।