सेना प्रमुख एमएम नरवणे पांच दिवसीय इज़राइल दौरे पर रवाना, सैन्य संबंधों को मजबूती देने पर होगी चर्चा

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भारत इजरायल के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान सेना प्रमुख नरवणे वरिष्ठ इस्राएली सैन्य और नागरिक नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

इजराइली रक्षा बलों के मुख्यालय का करेंगे दौरा

सेना प्रमुख सुरक्षा प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकों के माध्यम से भारत-इजराइल के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएंगे रक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। वह सेवा प्रमुखों के साथ भी बातचीत करेंगे इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे। आपको बता दें कि बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को ध्यान में रखते हुए, भारत और इज़राइल ने मंगलवार को ड्रोन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी अगली पीढ़ी की तकनीकों और उत्पादों को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए एक समझौता किया था।