उत्तराखंड: खाई में जा समाया ट्रक, चालक घायल

ऋषिकेश: थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन चालक घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

देहरादून से देवाल जा रहा था ट्रक

जानकारी के मुताबिक घायल ट्रक चालक की पहचान बृजमोहन पुत्र बूंदी लाल निवासी बिहारीगढ़ पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। शनिवार मध्यरात्रि ट्रक देहरादून से देवाल, चमोली जा रहा था। इसी बीच चालक ने ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रक करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा समाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायल ट्रक चालक को खाई से निकालकर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।